अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत सोमवार को सदर बाजार थाना क्षेत्र में पंखी चौराहा से की गई। पंखी चौराहा से लाल इमली चौराहा की ओर जाने वाली रोड वाली रोड के नाला-नालियों से अतिक्रमण हटाया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में साढ़े तीन बजे शुरू हुए अभियान में सबसे पहले पंखी चौराहे पर एक मंदिर के बाहर मिठाई की दुकान का चबूतरा तोड़कर अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद आगे सभी दुकानों का नाले नालियों पर स्थित अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद दो मकान मालिकों ने अवैध रूप से नाले पर जीना बना लिया था, जिन्हें भी तोड़ दिया गया। शाम होने की वजह से अनुराग नमकीन की दुकान के पास ही अभियान को रोक दिया गया।
लगातार अतिक्रमण रोधी अभियान चलाए जाने और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहने की से व्यापारियों और दुकानदारों में विरोध कम होता जा रहा है। इस दौरान सदर बाजार थाना के इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने वहां पर सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख की। इस मौके पर नगर पालिका अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर, एई राजेंद्र श्रीवास्तव, जेई एसके कनौजिया, विक्रमाजीत यादव, राजेश अस्थाना, ड्राफ्ट्समैन कुलभूषण वर्मा, विजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
एसपी कॉलेज रोड पर चलेगा अभियान
सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी ने बताया कि एसपी कॉलेज रोड पर पंखी चौराहा से लेकर लाल इमली चौराहा अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को चलाया जाएगा।