फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बनाया बीडीओ को बंधक

Thu, 21 May 2015 11:47 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ददरौल ब्लाक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगोें को लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर बीडीओ सुधीर सक्सेना समेत ब्लाक कर्मचारियों को मीटिंग हाल में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, कांट पुलिस और महिला पुलिस ने बंधकों को आजाद कराया। इस दौरान आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष उमा देवी और कंचन देवी के नेतृत्व में दोपहर करीब एक बजे ददरौल ब्लाक पहुंच गईं। वहां विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। ब्लाक कर्मचारियों के विरोध करने पर कार्यकर्ताओं ने मीटिंग हाल में बैठे बीडीओ सुधीर सक्सेना समेत कर्मचारियों को कमरे में बंद करके ताला लगा लिया। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगीं। सूचना मिलने पर मौके पर एसडीएम जयनाथ यादव, कांट पुलिस और महिला थाने की पुलिस पहुंच गई। फिर भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ताला खोलने को तैयार नहीं हुईं। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। एसडीएम के समझाने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कर्मचारियों को छोड़ा। ब्लाक कर्मचारी करीब तीन घंटे तक कमरे में बंद रहे। कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें मांग है कि उन्हें समय से मानदेय दिया जाए, बीएलओ के साथ ड्यूटी नहीं लगाई जाए, उन्हें वेतनभोगी श्रेणी में लाया जाए। ब्लाक में काफी देर चले हंगामा में लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके घर भेजा। इसके बाद पुलिस और प्रशासन से अधिकारी वहां से हटे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें