फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद की घटना के विरोध में हड़ताल जारी

Tue, 17 Mar 2015 12:53 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद की घटना पर 12 मार्च से चली आ रही सेंट्रल बार एसोसिएशन की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। वकीलों ने कलक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया और एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार पूर्वान्ह 11 बजते ही तमाम अधिवक्ता अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित महासचिव राजीव गुप्ता के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम मिश्र, अजीजुर्रहमान अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सक्सेना, दिनेश मिश्रा, एजाज हसन खां, संजय मिश्र, गायत्री प्रकाश अवस्थी आदि ने मृतक वकील के घरवालों को 50 लाख, घायलों को 25-25 लाख रुपये देने और दोषी अधिकारियों को निलंबित करने और वकीलों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने आदि मांगें रखीं। सोमवार की हड़ताल ऑल इंडिया बार कौंसिल के आह्वान पर थी। डेढ़ बजे तक चले धरने के बाद एडीएम प्रशासन मुनेंद्रनाथ उपाध्याय ने ज्ञापन लिया। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व बार अध्यक्ष मनेंद्र सिंह, संजीव अगिभनहोत्री, अतुल अगिभनहोत्री, राजेश अवस्थी, कलीम खां, रीना कश्यप, मधु मिश्रा, रामभरोसेलाल आदि शामिल रहे। उधर, सोमवार को कई दिनों के बाद जेल से बंदियों को भी पेशी पर लाया गया।

टैक्स बार एसोसिएशन की भी रही हड़ताल
इलाहाबाद की घटना पर टैक्स बार एसोसिएशन ने भी कार्य से विरत रहते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष रघुनाथ बत्रा, उपाध्यक्ष श्याम मोहन, अजय गुप्ता, सूर्यप्रकाश, पंकज मिश्र, अरुण मेहरोत्रा, अशोक गुप्ता, अतुल पांडेय, भगवान सिंह, डीके गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


अगले निर्देश तक जारी रहेगी हड़ताल
सेंटल बार अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित ने कहा कि आगे की रणनीति यूपी और इंडिया बार के निर्देशानुसार तय की जाएगी। अगले दिशा निर्देश आने तक हड़ताल जारी रहेगी।

कांग्रेस ने दिया समर्थन
सेंट्रल बार के आंदोलन में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल मिश्र, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां सहित धर्मेंद्र दीक्षित, मुजीबुर्रहमान खां, कृपाराम मिश्र, राकेश मिश्र, विश्वदीप अवस्थी, फहीमुलकदर, कलीम खां आदि शामिल होकर मांगों का समर्थन किया है।

हड़ताल पर रहे तहसील और सिविल बार के वकील
पुवायां। इलाहाबाद में हुई घटना के विरोध में सोमवार को तहसील और सिविल बार एसोसिएशन के वकील हड़ताल पर रहे।
तहसील बार संघ के वकीलों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि बार कौंसिल के आदेशानुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी। हड़ताल की सूचना एसडीएम सहित अन्य न्यायालयों को भी भेजी गई है। सिविल बार संघ की बैठक में वकील की हत्या की निंदा करते हुए इलाहाबाद के डीएम और एसपी को बर्खास्त किए जाने, मृत वकील के परिवार के लोगों को 50 लाख रुपये की सहायता दिए जाने, न्यायालय परिसर में पुलिस ज्यादती रोके जाने आदि मांग की गईं। बैठक में तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें