फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगापानी में हुआ मृतकों का पोस्टमार्टम

Tue, 17 Mar 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 बंगापानी हादसे के शोक में सोमवार को बंगापानी का बाजार बंद रहा। शोक में वाहन संचालकों ने वाहनों का संचालन ठप रखा।
विज्ञापन


रविवार को बंगापानी में एक दुकान में बोल्डर गिरने से पिथौरागढ़ के जाल्थीगांव (मुवानीदवानी) निवासी प्रह्लाद सिंह (32) पुत्र दान सिंह, उसके चाचा नारायण सिंह (50) पुत्र पदम सिंह की बोल्डरों की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। सोमवार की सुबह 11 बजे दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय सिंह धामी, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह धामी ने घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की मांग सरकार से की है। सोमवार को बंगापानी में भारी संख्या में आसपास के गांवों के लोग पहुंचे हुए थे। मृतक प्रह्लाद कोआपरेटिव बैंक का संचालक था। नारायण सिंह बीआरओ में मजदूरी करते थे।

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह धामी ने बताया कि मृतक प्रह्लाद के पिता दान सिंह अरुणाचल से घर के लिए रवाना हो गए हैं, वह सोमवार रात तक बंगापानी पहुंचेंगे। मंगलवार को स्थानीय घाट में दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार होगा। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दल बहादुर बाफिला, उपाध्यक्ष मनोज सामंत, महाप्रबंधक पीसी दुम्का ने बंगापानी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक में संचालकप्रह्लाद सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। मुनस्यारी में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर टोलिया की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में बंगापानी हादसे के मृतकों का श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष देव सिंह बोरा, हयात सिंह रावत, दान सिंह बगड़ी, कल्याण राम, योगेश भाकुनी, नंदन सिंह टोलिया, योगेश फर्स्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें