फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्हागंज में जमीन विवाद में फायरिंग, दो की मौत

Wed, 27 May 2015 11:21 PM IST
शाहजहांपुर/ अल्हागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में बुधवार को एक ही कुनबे के लोग जमीन के विवाद में आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से पांच-पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव रघुनाथपुर निवासी बलवीर सिंह और वीरपाल चचेरे भाई हैं। दोनों के बीच चचेरी बहन चक्रवती की 18 बीघा जमीन पर कब्जा करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पहले भी कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। बुधवार सुबह करीब दस बजे वीरपाल और बलवीर का 21 वर्षीय पौत्र सूरज गांव में एक दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान वीरपाल का सूरज से विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ा तो दोनों पक्षों के तमाम लोग जमा हो गए और पथराव करने लगे। इसमें दोनों ओर के कई लोग जख्मी हो गए।
कुछ देर बाद ही दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। फायरिंग में वीरपाल के 60 वर्षीय भाई धीरपाल और सूरज के पेट में गोली लग गई। दो लोगों के गोली लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। जिला अस्पताल लाते समय धीरपाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सूरज को भी मृत घोषित कर दिया। झगड़े में घायल सूरज की मां अनीता देवी और पिता मुकेश कुमार तथा दूसरे पक्ष के वीरपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वीरपाल की पत्नी अखिलेश की तहरीर पर सूरज, किशन, मुकेश, उसकी लड़की और पत्नी तथा अनूप, बाबा, उसकी पत्नी और जयपाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। बलवीर की तहरीर पर वीरपाल, धीरपाल, विवेक, अभिषेक और खन्नू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट हुई है। पुलिस ने वीरपाल गुट के अभिषेक और बलवीर पक्ष के राकेश को हिरासत में ले लिया है। घायलों की सुरक्षा के लिए जिला अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी गई, वहीं पुलिस सुरक्षा में मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


गांव रघुनाथपुर में दो पक्षों में गोलियां चली हैं। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना पुराने विवाद की वजह से हुई है। दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की विस्तृत जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-बबलू कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें