फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Thu, 12 Mar 2015 12:34 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव पैना बुजुर्ग निवासी 42 वर्षीय अनिल सिंह बुधवार की दोपहर नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। वह बाइक से गांव बंथरा में होली मिलने जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अनिल सिंह पेशे से काश्तकार थे। बुधवार की सुबह अनिल सिंह घर से बाइक लेकर होली मिलने निकले थे। पहले वह गांव ढकिया में रहने वाले कांग्रेसी नेता मानवेंद्र सिंह के घर होली मिलने गए थे। वहां से वह बंथरा गांव के प्रधान सुनील सिंह के घर होली मिलने जा रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए।
चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। सड़क किनारे खड़ी तीन छात्राओं ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोेषित कर दिया। जेब में मिले मोबाइल नंबर से उनके परिवार वालों को सूचना दी गई। जिला अस्पताल में अनिल का शव देखकर बेटा राहुल पिता के शव से चिपककर रोने लगा। छोटे भाई की मौत से प्रीतम सिंह, शंभु सिंह और ब्रह्मपाल सिंह भी होश खो बैठे।
विज्ञापन


डेढ़ महीने पहले की थी बेटे की शादी
अनिल सिंह ने डेढ़ महीना पहले ही बेटे राहुल की शादी पूरनपुर से की थी। घर में सभी लोग होली में खुशी मना रहे थे, अचानक अनिल सिंह की मौत से घर में कोहराम मच गया है। पत्नी सरला सिंह पति की मौत से बेसुध हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें