उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे उसने गोबर से भरा तसला युवक से उठवाने के लिए कहा तो उसनेछेड़छाड़ कर दी। गांव के लोगों ने युवक को पीट दिया। युवती ने तहरीर दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।