फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन घर में आग लगाने का आरोप

Tue, 16 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।
विज्ञापन
अाग लगाने का अाराेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर, नहीं दर्ज की गई रिपोर्ट
विज्ञापन


रंजिशन घर में आग लगा देने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। पुलिस ने जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
नगर के मोहल्ला रायटोला निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी कुसुमा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पड़ोस के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते सोमवार रात उनके घर पथराव किया गया। शोर मचाने पर पथराव बंद हो गया। रात लगभग 12 बजे एक महिला सहित तीन लोग उसके घर के पास आए और छप्पर में आग लगा दी। उन्होंने तीनों को भागते देखा है। शोर मचाने पर मोहल्ले के कई लोग मौके पर आए और यूपी-100 पर सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस और मोहल्ले वालों के सहयोग से आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुसुमा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और आरोपियों को जेल भिजवाए जाने की मांग की है। तहरीर में एक वनकर्मी का नाम भी शामिल है। एसओ इंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें