फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर से आग लगने से तीन झाले जले

Sat, 31 Oct 2015 08:38 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात कटरी इलाके के गांव शाहपुर के पास सिख फार्मर के झाले में खाना बनाते समय लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर पड़ोस के अन्य झालों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक नगदी समेत लाखों का गल्ला और अन्य घरेलू संपत्ति जल चुकी थी। आरोप है कि सूचना के बाद भी किसी अधिकारी ने मौके पर जाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

उक्त स्थान पर रह रहे सिख फार्मर रामसरन के घर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जो भयंकर रूप से फैलकर पड़ोस में रहने वाले सुरजीत और सुभाष के झालों तक फैल गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ितों के अनुसार इस आग से रामसरन के घर में रखी 35 हजार की नगदी के अलावा अन्य घरों में रखा 150 लीटर डीजल, पांच क्विंटल गेहूं तथा 30 बोरे तिल के साथ ही सभी घरों में रखे घरेलू कपड़े व अन्य कीमती सामान जल गया। इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। रामसरन के अनुसार उन्होंने इस आग की सूचना तहसील पर दी, लेकिन कोई कर्मचारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें