फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेन-देन में युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात कुछ लोगों ने दुर्गा टाकीज के पास एक युवक को गोली मार दी। उसे जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे रुपयों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। मामले मेें तहरीर युवक ने अपने पार्टनर और उसके दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ दी है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक निवासी 35 वर्षीय मुमशाद खां मोहनगंज में तेजेंद्र के साथ कार में एसी लगाने का काम पार्टनरशिप में करते हैं। ये लोग कमेटियां भी उठाते हैं। मुमशाद ने बताया कि उसने तेजेंद्र को ढाई माह पहले 75 हजार रुपये अपने पास से और एक लाख रुपये दूसरे से लेकर उधार दिए थे। रुपये वापस नहीं करने पर मनमुटाव हो गया। कुछ दिन पहले मुमशाद को छह लाख रुपये की कमेटी उठानी थी, इसलिए उसने तेजेंद्र से अपना बकाया रुपया भी मांगा। उसने न तो रुपये वापस किए और न ही उसे कमेटी उठाने दे रहा था, जबकि वह कमेटी उठाने की जिद कर रहा था। इसी बात पर तेजेंद्र रंजिश मानने लगा। रविवार रात मुमशाद बाइक से अकेले महमानशाह स्थित दरगाह पर जा रहा था। आरोप है कि रात लगभग 10:30 बजे जब वह चौक कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा टाकीज के पास पहुंचा, तभी तेजेंद्र ने अपने दो तीन साथियों के साथ उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए उस पर फायर कर दिया। इससे एक गोली उसके दाहिने हाथ में लगी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वे लोग उसे मरा समझकर भाग गए। घटना के बाद आसपास के लोग आ गए और उन लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और अस्पताल में भर्ती मुमशाद के बयान दर्ज किए। मामले की तहरीर दे दी गई है। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने कहा कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें