फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी की मां-बेटी को जहरखुरानों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मथुरा जाने के लिए घर से निकलीं लखीमपुर खीरी की एक महिला और उसकी बेटी को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद लूट लिया। सुबह दोनों रेलवे स्टेशन परिसर में अचेत दशा में पाई गईं। जीआरपी ने उनसे मिले मोबाइल के जरिये परिजनों को सूचना देकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर के गांव जसवंतनगर निवासी अशर्फीलाल की महिला 45 वर्षीय पत्नी फूलवती अपनी दस वर्षीय बेटी लक्ष्मी के साथ मथुरा जाने के लिए घर से निकली थीं। रात में किसी समय जहरखुरानों ने दोनों को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद जहरखुरान उनके बैग से नगदी निकालकर भाग गए। शुक्रवार सुबह स्टेशन परिसर पर दोनों को बेहोश पाया गया। मामले की जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी थाने से आए सिपाहियों ने दोनों की पहचान के लिए तलाशी ली तो बैग में एक छोटा मोबाइल मिल गया। उसी से कॉल करने पर महिला और उसकी बेटी के नाम व पते की जानकारी हुई। कॉल उधर से उनकी दूसरी बेटी ने उठाई थी, उसने बताया कि मां-बहन मथुरा जाने के लिए घर से निकली थी। घरवालों को सूचना देने के बाद जीआरपी ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जीआरपी एसओ विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि दोनों अभी बेहोश हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश में आने पर ही कुछ कहा जा सकता है कि उनके साथ क्या घटना हुई।
दिल्ली से लौट रहा युवक भी जहरखुरानों का शिकार
शाहजहांपुर। दिल्ली से कमाई करके लौट रहे 45 वर्षीय युवक को शाहजहांपुर डिपो बस संख्या यूपी 27 टी 2398 में जहरखुरानाें ने नशीला पदार्थ खिलाकर उससे नगदी आदि सामान लूट लिया। उसे चालक राजीव सिंह व परिचालक अमजद अली ने बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें