फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

0 घरेलू कलह के चलते हुई घटनाएं, पोस्टमार्टम को भेजे गए शव
फोटो-31,मृतक विवेक, फाइल फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां/खुटार। बुधवार रात पुवायां के गांव जेंबा और खुटार के गांव नगरा में दो युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों घटनाओं का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुवायां के गांव जेंबा निवासी 25 वर्षीय एक युवक का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटका मिला। युवक बुधवार रात से गायब था। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बाद में परिवार के लोगों ने शव उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर,खुटार के गांव नगरा निवासी विवेक की शादी गांव में ही हुई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि विवेक की पत्नी अक्सर मायके चली जाती थी, जिससे दोनों में विवाद होता रहता था। बुधवार को भी पत्नी मायके चली गई थी। विवेक ने उसे बुलाया लेकिन वह नहीं आई। रात करीब 11 बजे विवेक और उसकी पत्नी के बीच फोन पर कहासुनी भी हुई। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। परिवार के लोग भी सो गए। बृहस्पतिवार सुबह घर के लोग सोकर उठे तो विवेक एक कमरे में तहमद से लटकता मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें