फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सेविका की मौत मामले में फंसे जिला कार्यक्रम अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीओ समेत चार पर आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट
विज्ञापन

मुख्य सेविका की मौत मामले में फंसे कई अधिकारी
सीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। विकास भवन में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) दफ्तर में तैनात मुख्य सेविका पुष्पा मिश्रा की हुई मौत के मामले में डीपीओ फंस गए हैं। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति की ओर से डीपीओ, सीडीपीओ बिजुआ और सीडीपीओ बेहजम समेत चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना रामपुर कलां के गांव साकिन पकरिया निवासी राजेश मिश्र ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में उनकी 56 वर्षीय पत्नी पुष्पा मिश्रा मुख्य सेविका के पद पर कार्यरत थीं। डीपीओ अखिलेंद्र दुबे, सीडीपीओ बिजुआ नंदलाल प्रसाद, सीडीपीओ बेहजम अनिल वर्मा और मुख्य सेविका बिजुआ मजूरादार मिलकर पूर्ति केंद्रों से प्रति माह वसूली करते हैं। डीपीओ ने उनकी पत्नी पुष्पा वर्मा पर दबाव बनाया कि प्रति पूर्ति केंद्र से एक हजार रुपये की वसूली कर उन्हें दें। पत्नी ने वसूली करने से साफ इंकार कर दिया। इससे डीपीओ खुन्नस खाने लगे और पत्नी पर बुरी नजर रखकर प्रताड़ित करने लगे। गालियां देते थे। कई बार पत्नी का इधर-उधर स्थानांतरण भी किया। प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगीं। तीन अगस्त 17 को जनता और अन्य कर्मचारियों के बीच पत्नी को भी काफी भला-बुरा कहा। घर पहुंची पत्नी रोती रहीं। इससे हालत बिगड़ गई। पांच अगस्त को सिंधौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई लाभ न होने पर 11 अगस्त को लखनऊ में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया, लेकिन 30 अक्तूबर को पत्नी की मौत हो गई। उन्होंने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

वर्जन...........
कोर्ट के आदेश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें