फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारकर किया घायल

Sun, 29 Oct 2017 11:41 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बिरिया फत्तेपुर निवासी 30 वर्षीय फुट्टू सिंह को शनिवार रात खेत से लौटते समय कुछ लोगों ने गोली मार दी। पुलिस ने रात में ही गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी फुट्टू सिंह शनिवार रात लगभग 9:30 बजे खेत से जब लौट रहा था, जब वह गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर था, तभी उसे गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते में घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए उस पर गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद वह शोर मचाते हुए हमलावरों से बचने के लिए भागा तो उन लोगों ने दो फायर और किये, इसमें एक फायर उसे लग गया। इससे उसके शरीर में पीछे कमर के नीचे और पैरों में व हाथ में छर्रे लग गए। शोर-शराबा और फायरिंग की आवाज सुनकर गांव व परिवार के लोग आ गए। जिन्हें देखकर हमलावर भाग गए। परिजनों ने यूपी 100 और थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। रात में ही गांव पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर घायल को मदनापुर पीएचसी भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल के पिता नेत्रपाल सिंह ने बताया कि इलाज के बाद थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी जाएगी। घायल ने बताया कि उसने तीन लोगों को पहचान लिया है, जबकि दो लोगों को नहीं पहचान पाया। पुरानी रंजिश में उसे गोली मारी गई है।
हत्या के मामले में आरोपी है घायल फुट्टू
गांव बिरिया फत्तेपुर में तीन वर्ष पहले सुरेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फुट्टू और उसके दो साथियों मोनू व गुड्डू के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फुट्टू एक साल पहले जमानत पर जेल से छूटकर आया है, उसके दोनों साथी भी जमानत पर जेल से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
जसवीर सिंह, थानाध्यक्ष मदनापुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें