फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़े के बाद फंदे पर लटक गया अधेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पत्नी से झगड़ा होने के बाद अधेड़ ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीगंज निवासी 50 वर्षीय विनोद वैश्य पुत्र राजाराम बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे घर आए थे। घर पहुंचने पर विनोद की अपनी पत्नी रंजना से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद विनोद सोने चले गए।
विज्ञापन

रात में किसी वक्त घर की दूसरी मंजिल पर गए। यहां कमरे में खुद को बंद करके पत्नी की साड़ी से फंदा बनाया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटे गोलू वैश्य ने पिता को कमरे में नहीं देखा तो छत पर गया। कमरे में शव फांसी के फंदे पर लटका था। दरवाजा अंदर से बंद था। परिवारवालों की सूचना पर अजीजगंज चौकी इंचार्ज प्रदीप सेहरावत मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ने के बाद शव निकाला। विनोद के तीन बेटों में सबसे बड़ा आशीष 25 वर्ष का है। इसके बाद गोलू, अमन और आंशू हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें