फंदे पर लटकती मिली किशोरी
रोजा। क्षेत्र के नेवाजपुर गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन किशोरी की मौत के बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।
गांव निवासी सतीश ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह वह मंडी काम पर चला गया। उसके दोनों बेटे भी काम से बाहर गए हुए थे, जबकि उसकी पत्नी गांव में किसी काम से घर से बाहर थी। सतीश ने पुलिस को बताया अकेला होने पर उसकी बेटी करीना ने कमरे पंखे से लगे हुक में अपने ही दुपट्टे से फंदा लगा ली। करीना ने जब आत्महत्या की उस समय घर के सभी दरवाजे खुले थे। पुलिस को यहीं से शक किसी अनहोनी की तरफ है। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि करीना का शव पीएम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो