फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर पकड़े 69 अपराधी

Fri, 13 Feb 2015 12:09 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एसपी के आदेश पर बुधवार की रात अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरे जिले में छापामार अभियान चलाया गया। इसमें सभी थाना क्षेत्रों से 69 अपराधी गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए अपराधियों में तीन जिला बदर बदमाश हैं।
विज्ञापन

देर रात चलाए गए छापामार अभियान में जिला बदर अपराधी थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव भैंसटा गुटैया निवासी ऊधम, इसी थाना क्षेत्र के गांव चिती निवासी सीताराम और थाना तिलहर क्षेत्र के गांव गोपालपुर ठठियुरा निवासी राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके साथ ही वांछित अपराधियों में थाना सिंधौली क्षेत्र से बालक से कुकर्म के मामले में आरोपी संदीप, थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र में छोटे सिंह हत्याकांड के दो आरोपी और बलात्कार के दो आरोपियों को पकड़ा गया। थाना खुदागंज क्षेत्र में दो हत्यारोपी और थाना सदर बाजार क्षेत्र से एक हत्यारोपी गिरफ्तार किया गया। वहीं शांतिभंग की धारा में थाना सदर बाजार में चार, आरसी मिशन में दो, कांट में दो, मदनापुर में एक, कलान में दो, कटरा में दो, गढ़िया रंगीन में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गैरजमानती वारंटियों में कोतवाली क्षेत्र में तीन, सदर बाजार में चार, निगोही में तीन, कांट में पांच, सेहरामऊ दक्षिणी में एक, मदनापुर में दो, कलान में एक, कटरा में एक, पुवायां में तीन और सिंधौली में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही कच्ची शराब में थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव नथुआ निवासी सर्वेश कुमार और लालजीत 10-10 लीटर शराब और कटरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें