खुटार (शाहजहांपुर)। फेसबुक आईडी बनाकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए पोस्ट और कमेंट करने के मामले में आर्डडी संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अंकित मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह फेसबुक पर समाचार आदि डालते रहते हैं। जितेंद्र मिश्रा के नाम से बनी फेसबुक आईडी से अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करते हुए पोस्ट और कमेंट किए जाते हैं, जिसे अराजक तत्वों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे बयानों से लोगों में विवादित संदेश देकर लोगों को लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
तीन मई को उनका कुछ दोस्तों के साथ विवाद हो गया था, जिसको लेकर अपमानजनक पोस्ट और कमेंट किए जा रहे हैं। अंकित की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67 और आईपीसी की धारा 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो