शाहजहांपुर। कोतवाली चौक के मोहल्ला शलील शर्की में पेट्रोल पंप के सामने गली में चोरों ने दवा व्यापारी के साथ से नकदी-जेवर समेत चार लाख रुपये का माल साफ कर दिया। दवा व्यापारी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया था। घर लौटा तो चोरी के बारे में जानकारी हुई। उसने पड़ोस के ही एक युवक पर शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है।
शलील शर्की पेट्रोल पंप के सामने वाली गली में रहने वाले भुस्ते हसन दवा व्यापारी हैं। वह अपने परिवार के साथ देवरिया स्थित रिश्तेदारी में गए थे। बुधवार सुबह अपने घर गए। यहां मेन गेट के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर गए तो देखा कि बेड़ पर तकिया के नीचे रखे 1.50 लाख रुपये गायब थे। सेफ समेत कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। यहां से करीब तीन लाख रुपये के जेवर साफ थे। दवा व्यापारी ने पड़ोस के ही एक युवक पर शक जताया है। उसका कहना है कि सीसी फुटेज में रात के करीब 1:40 बजे पड़ोसी युवक संदिग्ध अवस्था में उनके घर के आसपास घूम रहा है। चोरी का शक उसी पर है। दवा व्यापारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।