फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर युवक ने खुद को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने से मना करने पर युवक ने खुद को मारी गोली
विज्ञापन


मुड़िया पमार/ शाहजहांपुर। बीमारी की हालत में शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। घटना के बाद पुलिस ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की और घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर निवासी 32 वर्षीय अवनीश सिंह शराब पीने का आदी था। इस वजह से उसका लीवर डैमेज हो गया था। उसका लखनऊ से इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने उसे शराब पीने को मना किया था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह निगोही क्षेत्र में स्थित डालमिया चीनी मिल से गन्ना डालकर शराब के नशे में घर लौटा तो परिवार वालों ने इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब दवा चल रही है तब फिर शराब क्यों पी ली। परिवार वालों के इतना भर करने के बाद वह कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद करने के बाद दाहिनी तरफ सीने पर तमंचे से खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर अवनीश सिंह को बाहर निकाला गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे बरेली प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अवनीश का शराब पीने से लीवर डैमेज हो गया था। उसका इलाज चल रहा था। आज चीनी मिल में गन्ना डालकर नशे की हालत में लौटा था। परिवार वालों ने कह दिया कि जब दवा चल रही है, तब शराब क्यों पी। इसी बात से गुस्से में उसने खुद को गोली मार ली। तमंचा कब्जा में ले लिया गया है।
विरजाराम, कोतवाली प्रभारी सिंधौली
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें