फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग के दौरान हुई बड़ी कार्रवाई--

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान में 41 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, 50 मीटर जप्त
विज्ञापन


शाहजहांपुर। विद्युत विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बकायेदारों के 41 कनेक्शन काटे गए और 8.50 लाख रुपये का बकाया बिल वसूला गया। 50 हजार से अधिक के बकाएदारों के मीटर जब्त कर लिए गए। वहीं बहादुरगंज एक्सईएन ने चोरी से बिजली उपभोग करने पर चार लोगों पर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चेकिंग के दौरान कई स्थानों पर उपभोक्ताओं से नोकझोंक भी हुई, पर विभागीय सख्ती के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग अवनीश कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने अजीजगंज, साउथ सिटी कॉलोनी, रौसर कोठी में चेकिंग अभियान चला। चेकिंग के दौरान 10 हजार से ऊपर के 41 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। कनेक्शन काटने के दौरान कई स्थानों पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों को उपभोक्ताओं का विरोध भी झेलना पड़ा। वहीं 161 बकाएदारों ने कुल 8.50 लाख रुपए बिल जमा किया। एसडीओ ने बताया कि 50 हजार से ऊपर के तीन बकायेदारों के मीटर भी जप्त किए गए। वहीं बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र के जेई मनीष प्रजापति ने चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट सदर बाजार कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें