फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चोरों का बोलबाला, तीन स्थानों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन स्थानों से लाखों की चोरी
विज्ञापन

कांट में मकान में लगाया नकब, रोजा में दीवार फांदकर घुसे
मदनापुर में भी नकदी जेवर आदि सामान बटोर ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात कांट, मदनापुर और रोजा में चोरों ने घटनाओं को अंजाम देते हुए लाखों रुपये कीमत के जेवर, नकदी आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले की जानकारी सुबह जागने पर हुई।
कांट। गांव भेंसटा कलां निवासी श्यामाचरण शनिवार रात गांव के बाहर बने नए घर में सो रहे थे और पुराने मकान में उनका परिवार और मां बाहर बरामदे में सो रही थीं। चोर रात में मकान के पीछे से नकब लगाकर कमरे में घुस गए और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। चोरों ने यहां से नकदी, जेवर, पीतल के बर्तन और कीमती सामान निकाल लिया। घटना की जानकारी सुबह छह बजे जागने पर हुई। चोर यहां से सोने का हार, एक जोड़ी झुमकी, दो झाला, एक कंठी, तीन अंगूठी, दो टीका, एक हथफूल, दो चेन, तीन जोड़ी पायल चांदी की व एक लाख के बर्तन व सत्तर हजार रुपया नकद चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

रोजा। लोधीपुर निवासी दीपा पत्नी नरेश दो दिन पहले अपनी रिश्तेदारी में गई हुईं थीं। मकान में ताला पड़ा हुआ था। शनिवार रात किसी समय चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर घुस गए। चोरों ने यहां कमरे का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये कीमत का जेवर आदि सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी रविवार शाम लौटने पर हुई। मामले की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

मदनापुर। क्षेत्र के गांव मिर्जा भानपुर निवासी महेश कश्यप के घर में घुसकर चोर उनकी पुत्रवधू सुनीता देवी पत्नी सुदेश के कमरे के अंदर रखा बक्सा उठा ले गए। घर के सभी लोग कमरे के बाहर आंगन व बरामदे में सो रहे थे। सुबह तड़के जब सुनीता उठीं तो कमरे के दरवाजे खुले पड़े थे। अंदर रखा सामान तितर-बितर पड़ा था। कमरे में रखा बक्सा गायब था। चोरी गए बक्सा में 5 हजार रुपये नकद व सोने के एक जोड़ी झाले, मांग बेंदा, बेसर, मंगल सूत्र, अंगूठी, चेन, चांदी के बिछुआ, पायलें आदि आभूषण व कीमती साडिय़ां कपड़े रखे थे। नकदी समेत लगभग दो लाख का माल आभूषण चोर चुरा ले गए। सूचना पर पुुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें