फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम और आधार नंबर पूछकर खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये
विज्ञापन

पीड़ित ने दी पुलिस को तहरीर, नहीं लिखी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां।
ठगों ने एक युवक से एटीएम और आधार नंबर पूछकर उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये गायब कर दिए। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज मिलने पर युवक को ठगे जाने का अहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
गांव बेला मदारपुर निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसके एटीएम कार्ड को ब्लाक कर दिया गया है। एटीएम कार्ड शुरू रखना है तो आधार कार्ड का नंबर बताना पड़ेगा। उसने ठग की बातों में आकर आधार कार्ड का नंबर बता दिया। इसके बाद ठग ने उनसे एटीएम कार्ड का नंबर पूछ लिया और कार्ड चालू किए जाने का भरोसा देते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद कुलदीप के मोबाइल पर 50 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। कुलदीप को अहसास हो गया कि एटीएम और आधार नंबर पूछ कर उसके खाते से रुपये गायब कर दिए गए हैं। इसके बाद कुलदीप ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें