फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार थाने की हवालात से फरार जिला बदर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। खुटार थाने की हवालात से फरार हुए जिला बदर अपराधी सौरभ तिवारी को पुलिस ने चौथे दिन शाहजहांपुर के सीमावर्ती खीरी जिले के गांव छेदीपुर के पास से गांव के लोगों और मैलानी पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 17 जनवरी की शाम पुलिस ने खुटार के मोहल्ला देवस्थान निवासी जिला बदर अपराधी सौरभ तिवारी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। रात में वह हवालात से भाग निकला था, जिससे पुलिस में खलबली मच गई थी। तीन दिन तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। इस पर अधिकारियों ने खुटार पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने के निर्देश दिए थे। पुलिस की तीन टीमें और क्राइम ब्रांच सौरभ की तलाश में कई जगह छापामारी कर रही थी।
सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सौरभ तिवारी खुटार से चार किमी दूर गोला मार्ग पर लालागिरी बाबा स्थान के पास कठिना नदी में नहा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह भाग निकला। सौरभ गन्ने के खेतों की आड़ लेकर दो घंटे तक पुलिस से आंख मिचौनी करता रहा। फोर्स कम होने के कारण पुलिस ने चौकीदारों को भी मौके पर बुला लिया और खेतों में काम कर रहे गांव के लोगों की भी मदद ली। सौरभ गन्ने के खेतों से खीरी जनपद की सीमा में घुस गया। चौकीदारों के शोर मचाने पर गांव छेदीपुर के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मैलानी पुलिस ने भी सौरभ की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने में अहम योगदान दिया। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि सौरभ को जेल भेज दिया गया है। हवालात से फरार जिला बदर अपराधी के पकड़े जाने पर पुलिस ने चैन की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें