फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी घर जा पहुंची प्रेमिका, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी घर पहुंची प्रेमिका, मची खलबली
विज्ञापन

0 पुलिस ने कहा दोनों नाबालिग, कार्रवाई नहीं चाहते परिवार के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार।
परिवार के लोगों की बंदिश से परेशान किशोरी बुधवार रात अपने प्रेमी के घर जा पहुंची और शादी की बात पर अड़ गई। इससे प्रेमी के घर खलबली मच गई। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद किशोरी को घर भेज दिया है।
नगर से सटे एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का पास में ही रहने वाले 17 वर्षीय किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जानकारी होने पर किशोरी के परिवार के लोगों ने उसके घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। बुधवार रात परिवार के लोगों के सो जाने के बाद किशोरी प्रेमी के घर जा पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई, इससे प्रेमी के घरवालों में खलबली मच गई, लेकिन मामले की सूचना किशोरी के घर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार सुबह किशोरी के परिवार के लोग सोकर उठे तो किशोरी घर से गायब मिली। इस पर किशोरी के घर वाले प्रेमी युवक के घर जा पहुंचे, जहां लड़की मिल गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। पूछताछ के बाद किशोरी को पिता, मां के साथ घर भेज दिया गया। देर शाम तक प्रेमी किशोर थाने में बैठा था। एसओ बिरजाराम ने बताया कि लड़की और लड़का दोनों नाबालिग है। दोनों परिवारों के लोग भी कार्रवाई नहीं चाहते हैं, इस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें