फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक उसके बहनोई और गवाह को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। प्रेमिका को लेकर कोर्ट में बयान दर्ज कराने आए गैर समुदाय के युवक की लड़की के परिवारवालों ने जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युगल संग आए युवक के बहनोई और कोर्ट मैरिज में गवाह बने युवक की भी दौड़ा दौड़ाकर पिटाई की गई। सीओ ने अपने वाहन से किशोरी को जिला मुख्यालय भिजवाया और युवक और उसके बहनोई को खुटार थाने भेज दिया।
विज्ञापन

खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव से 29 सितंबर को गांव का ही युवक लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। लड़की के पिता ने इस मामले में युवक सहित कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खुटार पुलिस की ढिलाई केे चलते इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने धरना प्रदर्शन तक किया था, लेकिन पुलिस किशोरी और उसे ले जाने वाले युवक को तलाश नहीं कर पाई। इस बीच प्रेमी युगल हाईकोर्ट चले गए। कोर्ट ने प्रेमी युगल को स्थानीय स्तर पर कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी करने को कहा था। साथ ही अधिकारियों को भी दिशा निर्देश जारी किए थे।
बुधवार को प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया के तहत बयान दर्ज कराने एसडीएम कोर्ट पहुंचा। उनके साथ प्रेमी युवक का बहनोई और गांव गंगसरा का एक गवाह भी था। इस बीच हिंदूवादी संगठनों को इसकी जानकारी मिली तो तमाम लोग मौके पर आ धमके। इन सभी ने प्रेमी युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। युवक ने सीओ कार्यालय में छिपकर जान बचाई। इसके बाद सीओ कार्यालय परिसर में युवक के बहनोई और गवाह को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के चलते पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सीओ ने पुलिस सुरक्षा में लड़की को अपने वाहन से जिला मुख्यालय भिजवा दिया, जबकि प्रेमी युवक और उसके बहनोई को खुटार थाने भेज दिया गया। गवाह ने एसडीएम कोर्ट में छिपकर खुद को बचाया। बाद में उसे भी घर भेज दिया गया। मारपीट को लेकर सीओ कार्यालय परिसर में भीड़ जमा हो गई। स्थिति तनावपूर्ण बन गई, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाकर मौके से हटाया।

किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल के बाद किशोरी के कोर्ट में 164 के बयान कराए जाएंगे। कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों ने केवल धक्का मुक्की की थी। मारपीट की बात गलत है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मंगल सिंह रावत सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें