शाहजहांपुर। रेलवे मजिस्ट्रेट ने सोमवार को ट्रेनों में चेकिंग कर बेटिकट और नियमों का उल्लंघन करने वाले 299 यात्रियों को पकड़ लिया। इससे मुसाफिरों में हड़कंप मच गया। बतौर जुर्माना यात्रियों से1.28 लाख रुपये वसूले गए।
मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद विवेक शर्मा ने बरेली-लखनऊ और मुरादाबाद-लखनऊ रेल रूट पर छापामारी के लिए एसीजेएम बरेली पीयूष के साथ सोमवार को अपनी टीम के साथ बस से निकले। वह पहले शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से कुछ अफसरों और सुरक्षाबल को साथ आंझी- शाहबाद-स्टेशन पहुंची। यहां से गुजरने वाली रेलगाड़ियों को रोक कर चेकिंग की। इस दौरान 299 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें जुर्माना न भरने वाले बिना टिकट आठ यात्रियों को सीजेएम के सामने पेश किया गया। इनको जेल भेज दिया गया। बाकी यात्रियों को जुर्माना चुकाने पर छोड़ दिया गया। इस दौरान जुर्माना के रूप में कुल एक लाख 28 हजार 390 रुपये वसूले गए। चेकिंग से यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। बाद में मजिस्ट्रेट बरेली चले गए।