फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर हाईवे तक लुटते रहे लोग, पुलिस खामोश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दो दिन पहले आईजी जिले में थानाध्यक्षों को कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सजग रहने के निर्देश दे गए थे, लेकिन शहर में बारह घंटे के अंदर लूट की दो वारदातों ने आईजी के निर्देशों की हवा निकाल दी। आरसी मिशन क्षेत्र में मंगलवार की रात नकाबपोश लुटेरों ने हनुमतधाम पर बने नए पुल के पास तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। बाइक सवार दो युवकों से नगदी व मोबाइल भी ले गए। वहीं बुधवार सुबह सदर थाना क्षेत्र में शिक्षक की बहन के साथ चौपहिया वाहन सवार लुटेरों ने मंगलसूत्र व सोने की अंगूठी लूट ली। उधर, हाईवे पर भी वाहन सवार लुटेरों ने दो लोगों को लूट लिया। वारदात-एक
नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक, नगदी
रौसर कोठी। थाना रोजा के मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी निवासी रोशन कुमार बाइक से साथी दीपक श्रीवास्तव व दीपक प्रजापति के साथ मंगलवार देर शाम हनुमतधाम पर प्रसाद चढ़ाने पहुंचे थे। यहां से तीनों दोस्त बाइक से हनुमतधाम पर बने नए पुल से लौट रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे पुल पर आरसी मिशन क्षेत्र में बाइक पहुंची तो वहां पहले से ही छिपे बैठे नकाबपोश तीन लुटेरे सामने आ गए और तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। लुटेरों ने पहले तो बाइक अपने कब्जे में ली, इसके बाद रोशन से दो सौ रुपयों से भरी पर्स और आठ हजार रुपये कीमत का मोबाइल छीन लिया। दीपक श्रीवास्तव से भी दो सौ रुपये व दो मोबाइल, एक दस हजार कीमत का और दूसरा 12 सौ रुपये कीमत का मोबाइल लूट लिया। दीपक प्रजापति खाली जेब थे, इसलिए उनसे लुटेरों को कुछ नहीं मिला। उधर, लूट की वारदात के बाद तीनों युवक पैदल हनुमतधाम पहुंचे और फिर एक व्यक्ति के मोबाइल से यूपी 100 डायल पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद 100 डायल की गाड़ी, आरसी मिशन पुलिस व सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव भी पहुंचे गए। मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी ली, लेकिन लुटेरे नहीं मिले।
विज्ञापन

वारदात- दो
लिफाफे में गहने रखवाकर शिक्षक की बहन को लगाई चपत
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी शीला देवी पत्नी जागेश्वर दयाल बुधवार सुबह लगभग आठ बजे कैंट मोेड़ पर कचहरी ओवरब्रिज के पास मोहम्मदी जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ीं थीं, तभी उनके पास दो लोग पहुंचे और कहा कि इस तरफ बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। इधर से छोटे वाहन ही जा रहे हैं। वे लोग भी मोहम्मदी जा रहे हैं, इतना कहकर उन्हें चौपहिया वाहन पर बैठाया और फिर यह कहकर उनका मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी एक सादे लिफाफे में रखवा ली, कि आगे चेकिंग हो रही है। कुछ देर बाद लिफाफा वापस करते हुए बोले अब उन्हें मोहम्मदी नहीं जाना है। गाड़ी जाने के बाद उन्होंने लिफाफा खोला तो उसमें मंगलसूत्र व अंगूठी गायब थी। शीला के भाई अनुज शहर के मोहल्ला तिलहरजई में रहते हैं और पुवायां ब्लाक में सरकारी टीचर हैं। उधर, शीला देवी अपने दूसरे भाई टीचर अरुण कुमार के साथ सदर थाने पहुंची, तो यहां उन्हें पुलिस ने यह कहकर टरका दिया कि अब लुटेरे तो चले गए, उन्हें कैसे तलाश करेंगे और उन्हें तुम कहां पहचानोगी। इसके बाद वह तहरीर थाने पर देकर वापस हो गईं।
वारदात-तीन
कार में बैठाकर रिटायर्ड शिक्षक से साढे़ आठ हजार की लूट
तिलहर। नगर के मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी सेवानिवृत्त हेड मास्टर मुजीबुर्रहमान मंगलवार शाम लगभग साढ़े छह बजे शाहजहांपुर में बरेली मोड़ से तिलहर आने के लिए एक क्वालिस में बैठ गए। कार में पहले से ही सात आठ लोग बैठे थे। उन्हें देखकर उन लोगों ने क्वालिस रोक दी और तिलहर चलने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद सीट पर पास बैठा एक व्यक्ति खिड़की खोलने बंद करने को लेकर शिक्षक से चिपकता रहा और इसी बीच उसने रिटायर हेड मास्टर की पेंट की जेब में रखे साढे आठ हजार रुपये ब्लेड मारकर निकाल लिए। फिर उन लोगों ने नगरिया मोड़ के आगे चलकर गाड़ी रोक दी और उन्हें गाड़ी से उतारकर भाग गए। बाद में वह जैसे-तैसे दूसरे वाहन से घर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
वारदात- चार
बंथरा के पास भी हुई लूट
इसी तरह की एक और वारदात मंगलवार शाम लगभग आठ बजे घटी। मीरानपुर कटरा क्षेत्र का एक व्यक्ति शाहजहांपुर बरेली मोड़ से मीरानपुर कटरा के लिए एक कार में बैठा उसके भी रुपये इसी तरह से लूट लिए गए पीड़ित ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। यह लूट की घटना भी गांव बंथरा के आसपास घटी।
हाईवे पर पेट्रोलिंग पुलिस भी लापरवाह
हाईवे पर शाहजहांपुर-तिलहर -कटरा के बीच की सवारियों को कार में बैठाकर लूट करने वाला गिरोह सक्रिय है। हाइवे पर सुरक्षा में लगी पुलिस की गाड़ियां इन घटनाओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
लूट की वारदातें, जिनका नहीं लगा सुराग
मई माह से अब तक कई वारदातें हुई मगर उनका खुलासा नहीं हो सका। मई माह में एक महिला को जहरखुरान ने जिला अस्पताल में लूट लिया। होश में आने पर वह बिना बताए अस्पताल से चली गई। जून माह में थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी कमलेश अगिभनहोत्री पत्नी दयाशंकर को जिला अस्पताल में जहरखुरान ने लूट लिया। इसी माह में हरदोई के थाना लोनार क्षेत्र के तेजा फार्म निवासी रामदास हरदोई वाईपास कार सवारों ने एक लाख रुपये लूट लिए। इसके अलावा जून के आखिरी सप्ताह में लुुटेरो ने कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर चांदापुर रोड के पास अतावारिस से नगदी आदि सामान लूट लिया। दो जुलाई को बरेली मोड़ के पास बस पर चढ़ते समय रामऔतार की जेब से उचक्का नौ हजार रुपयों से भरी पर्स निकाल ले गया।
विज्ञापन


अपराधिक वारदातों को लेकर पुलिस मुस्तैद है, वाहन चेकिंग और रात गश्त करने के सख्त निर्देश हैं, इसमें लापरवाही वरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। जो वारदातें हुईं हैं, उनका जल्द खुलासा किया जाएगा।
केबी सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें