ग्राम सेवक रंगे हाथों गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक ग्राम सचिव को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के महानिरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ग्राम सचिव राजकुमार चौहान ग्राम पंचायत घवा, तहसील लूणी, जिला जोधपुर में पदस्थापित है। जोधपुर निवासी परिवादी श्रवन दास ने एसीबी में यह शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने मकान का पट्टा बनाने के लिए ग्राम पंचायत घवा के आॅफिस में आवेदन किया था।तब ग्राम सचिव राजकुमार चौहान ने पट्टा बनाने की एवज में श्रवनदास से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
तब जोधपुर के एसीबी में पुलिस निरीक्षक गोविंद सिंह चारण द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद आज ग्राम पंचायत घवा के ग्राम सचिव राजकुमार चौहान के पास परिवादी श्रवनदास को रिश्वत की रकम लेकर भेजा। तभी 10 हजार रुपये लेते ही एसीबी ने ग्राम सचिव राजकुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।