फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पत्नी को रौसरकोठी से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी में 14 जनवरी को हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव कारीमकुआपुर निवासी अरुण कुमार 14 जनवरी को अपनी ससुराल गांव रौसर कोठी अपने साले राहुल के बेटे के जन्म दिवस के मौके पर आया था। आरोप है कि उसका पत्नी मंजू देवी से विवाद चल रहा था। ससुराल में दावत चल रही थी। इसी के चलते ससुराल वालों ने योजना बनाकर अरुण कुमार को शराब पिलाने के लिए उसे पुराने घर पर ले गए और वहीं पर हत्या कर दी। घटना को छुपाने के लिए शव को सड़क पर डालकर दुर्घटना साबित करने का प्रयास किया। पुलिस मामले में आरोपी रामकृष्ण जो कि मृतक का ससुर है, साला राहुल, साढ़ू रविंद्र कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुकी है। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि सूचना पर एसएसआई इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने मामले के आरोपी मृतक की पत्नी मंजू देवी को गांव रौसर कोठी से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला यहां अपनी मां से मिलने के लिए आई थी। आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें