फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की कोशिश में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बंडा के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश किए जाने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना दस जनवरी की है और रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति के अनुसार उसके पड़ोस के पांच लोगों से उसका जगह का विवाद चल रहा था। मारपीट के मामले में एक बार एनसीआर भी दर्ज कराई गई थी। एनसीआर के बाद पांचों आरोपियों ने राजीनामा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर उक्त रंजिश मानते थे। दस जनवरी की शाम पांचों आरोपी लाठी, डंडे, तमंचा आदि लेकर उसके घर में घुस पड़े और राजीनामा नहीं करने का परिणाम भोगने की बात कहते हुए पीटने लगे। घरेलू सामान भी तोड़ दिया गया।
शोर सुनकर पत्नी बचाने आई तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया तथा बाल पकड़ कर घसीटते हुए कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर पड़ोस के नीरज, श्याम सिंह आ गए और उन लोगों को बामुश्किल बचाया। उसने बंडा पुलिस को सूचना दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें