फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे जलाकर मार डालने की कोशिश में ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दिवियापुर निवासी बन्ने खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी खुशनसीब का निकाह करीब छह साल पहले जनपद एटा के गांव टपकनटोला निवासी रहमत तुल्ला के बेटे इकबाल के साथ किया था। आरोप है कि ससुरालीजन निकाह के कुछ समय बाद ही पांच लाख की नकदी देने की मांग करते हुए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। जानकारी पर ससुरालीजनों को काफी समझाया बुझाया लेकिन लोग नहीं माने और 22 जून 2018 को बेटी की पिटाई करने के बाद उसे जलाकर मार डालने की कोशिश की। बेटी किसी तरह वहां से भागकर मायके आ गई। इस मामले में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़िता सोमवार को एसपी से मिली और न्याय की गुहार की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति इकबाल, ससुर रहमत तुल्ला, सास मुन्नी बेगम और देवर गुलाम व मुन्ना के अलावा मुन्ना की पत्नी तबस्सुम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें