फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम हुए पथराव, मारपीट और फायरिंग में नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 24 Jul 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
एफआईआर
विज्ञापन
रविवार सरेआम की गई फायरिंग, पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों ओर से नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर तीन लोगों को जेल भेज दिया है। छह आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार शाम मंडी समिति परिसर में युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, फायरिंग और पथराव होने से भगदड़ मच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को दबोच लिया था। इसके बाद देर रात एक पक्ष की ओर से नगर के मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी रामवीर सोनी के पुत्र विपिन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई की मंडी समिति में मोहल्ला गढ़ी के राजेश अग्निहोत्री, राहुल अग्निहोत्री, अमन कुमार और हरदयाल कूंचा के सुमित मिश्रा ने अपने आठ दस साथियों के साथ उसे घेर लिया और गाली गलौज करते हुए पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया, जिससे वह बाल बाल बच गया।
दूसरे पक्ष से राजेश की पत्नी रेनू अग्निहोत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पुत्र राहुल उर्फ शिवा को रविवार शाम नगर के ही शिवा गुप्ता, सूर्या, शिवओम, मोगली, योगेंद्र यादव आदि ने घेर लिया और तमंचे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुत्र के बच जाने पर आरोपियों ने बांका, डंडा प्रहार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने राहुल अग्निहोत्री, राजेश और सुमित मिश्रा को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें