फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : 120 सैक्स वीडियोज के बाद अब बाबा के डेरे में मिली शराब की बोतल, इस्लाम की आयतें बताती पाकिस्तानी किताब

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बिल्लू के डेरे में मिली शराब की बोतल और पाकिस्तानी किताब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना (फतेहाबाद)। डेरा अमरपुरी का सोमवार को ताला क्या खुला, डेरे के अंदर का ‘अय्याश स्याह सच’ का एक और रूप सामने आ गया। बाबा बिल्लू के तथाकथित मंदिर में वाशबेसिन के पास शराब की बोतल मिली है और बेसमेंट में बने एक कमरे के कोने में पड़ी पुरानी किताबों के बीच एक पाकिस्तानी किताब भी मिली। सोमवार को पुलिस पूछताछ में सहयोग करने के लिए टोहाना पहुंचे डेरे के बाबा की बेटी सरोज व बेटा अमरवीर ने डेरा परिसर का ताला खोला और अंदर चले गए।
बाबा के दो बेडरूम में जाते हैं दो खुफिया दरवाजे
अमर पुरी धाम के बिल्लू द्वारा अपने कथित डेरा परिसर के अंदर ही अपने रहने के लिए कमरे भी बनाए गए हैं। मंदिर और रिहाइश को बाबा ने इस प्रकार डिजाइन किया है कि उसमें दो प्रकार के अलग-अलग बेडरूम बनाए गए है जिनमें से दोनो के दरवाजे अलग-अलग जगह खुलते हैं । इतना ही नहीं, इन दोनो दरवाजों में से एक जगह पर दुपहिया वाहन को भी आसानी से अंदर ले जाया जा सकता है। बाबा के जिस कमरे में दुपहिया वाहन जा सकता है उस कमरे को सुंदर तरीके से सजाया गया है जिसमें हर दीवार पर बाबा की फोटो व उसके बच्चों की फोटो लगाई गई है।
विज्ञापन

बाबा की नग्न फोटो भी लगी हुई है बेसमेंट के कमरे में
पूरे डेरा परिसर में बिल्लू व उसकी स्वर्गवासी पत्नी की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं। इसी तरह साइड से डेरा परिसर के गेट में अंदर घुसते ही दायें ओर एक सीढ़ियां बेसमेंट को जा रही हैं। बेसमेंट में बनाए गए कमरे में भी एक बेड बिछाया गया है। इसमें बिल्लू की पिस्तौल को कमर पर टांगे हुए एक आदमकद फोटो लगाई गई है जबकि इसी कमरे की एक दूसरी दीवार पर बिस्तर के बिल्कुल सामने बाबा की एक नग्न तस्वीर भी लगी हुई है। इस तस्वीर के साथ लिखा हुआ है बाबा अमरपुरी नागा साधु। इसी बेसमेंट के कमरे में पाकिस्तानी किताब भी मिली है जिसमें उर्दू की लाइनें लिखी हैं और नीचे उनका अनुवाद किया गया है। इसी कमरे के एक साइड किसी पीर की मजार का फोटो भी लगाया गया है।
विज्ञापन

सम्मोहन विधि से महिलाओं को करता था वश में
पुलिस के सामने गिरफ्तार होने के बाद बिल्लू ने महिला थाना प्रभारी के सामने सम्मोहन विधि से महिलाओं को वश में करने की बात को कबूल किया था। इस बात की पुष्टि खुद जांच अधिकारी बिमला देवी ने की है। इसके अलावा पुलिस सर्च आप्रेशन के दौरान भी पुलिस को बिल्लू के इस डेरे में तंत्र विद्या का सामान, कुछ प्रसाद के पैकेट व सम्मोहन विधि करने का सामान बरामद हो चुका है। जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें