फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की उतर पुस्तिकाएं लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं लूटने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कॉलेज के प्रबंधक ने पुलिस को एक नामजद सहित चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव कंधरपुर के महाराजा कालीचरन इंटर कॉलेज के प्रबंधक विमलेश कुमार दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार शाम वह कार से जिला मुख्यालय से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर बंडा आ रहे थे। पुवायां बंडा मार्ग पर तिरौना पुल के पास पीछे से आए कार सवार चार युवकों ने उनकी कार को रुकवाया और कार में रखी उत्तर पुस्तिकाएं लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी।
विमलेश दीक्षित के अनुसार शोर मचाने पर राहगीर और कुछ वाहन चालक रुके तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। विमलेश के अनुसार एक युवक बंडा का रहने वाला है। उसे उन्होंने पहचान लिया है, जबकि तीन अन्य को पहचान नहीं सके। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रात नौ बजे तक प्रबंधक के साथ तमाम लोग बंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर डटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें