फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने माना चेन पुलिंग हुई, नेता जी के लिए हुई यह नहीं माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक कद्दावर मंत्री के लिए चेन पुलिंग कर रोकी गई ट्रेेन के मामले में रेलवे महकमे ने भी अब लीपापोती शुरू कर दी है। रेलवे के अधिकारियों ने अब यह तो मान लिया है कि चेन पुलिंग हुई, लेकिन नेता जी के लिए की गई यह नहीं माना है।
विज्ञापन

बताते चलें कि गुवाहटी एक्सप्रेस रविवार दोपहर करीब 14 मिनट की देरी से 2:31 बजे शाहजहांपुर पहुंची थी। रेल रिकार्ड की मानें तो 2:36 पर ट्रेन यहां से चल दी। सिर्फ एक मिनट पर 2:37 पर ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी गई। दरअसल, गुवाहटी एक्सप्रेस से एक कैबिनेट मंत्री को लखनऊ जाना था। मंत्री स्टेशन पर नहीं पहुंच सके थे और ट्रेन चल दी। इसके बाद तीन बार चेन पुलिंग की गई थी। चेन पुलिंग के बाद ही मंत्री चलती हुई ट्रेन में सवार हुए थे। हालांकि, रेलवे के रिकार्ड का कहना है कि चेन पुलिंग सिर्फ एक बार की गई। चेन पुलिंग किसने और क्यों की इसका पता नहीं लग सका। मामला कद्दावर मंत्री से जुड़ा है लिहाजा रेलवे के अधिकारी भी संभल कर बयान दे रहे हैं। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि अक्सर यात्री सामान या अपने साथी के स्टेशन पर छूटने की वजह से चेन पुलिंग कर देते हैं। यह सामान्य प्रक्रिया है। शायद किसी यात्री ने चेन पुलिंग की होगी। एक बार ही चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया था।

स्टेशन पर 20 मिनट खड़ी रही पंजाब मेल
शाहजहांपुर। लाइन क्लियर न मिलने की वजह से पंजाब मेल मंगलवार सुबह करीब 20 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। पंजाब मेल सुबह करीब 8:58 बजे शाहजहांपुर पहुंची थी। इसके आगे डाउन मालगाड़ी थी। ऐसे में लाइन क्लियर नहीं मिल सका। ट्रेन को यहां से करीब 9:20 बजे रवाना किया जा सका।
विज्ञापन


चेन पुलिंग कर रोकी दून एक्सप्रेस
शाहजहांपुर। किसी यात्री ने मंगलवार सुबह दून एक्सप्रेस को चेन पुलिंग करके रोक दिया। ट्रेन गोविंदगंज क्रॉसिंग से पहले रूक गई। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी पहुंचे, लेकिन चेन पुलिंग करने वाले का पता नहीं लगा सका। दून एक्सप्रेस 22 मिनट की देरी से सुबह करीब 5:40 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन प्लेटफार्म से चली स्टार्टर सिग्नल के पास किसी ने चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन करीब पांच मिनट लेट हो गई।

जीआरपी को प्लेटफार्म पर मिला लावारिस बालक
शाहजहांपुर। जीआरपी को मंगलवार सुबह प्लेटफार्म पर 10 साल के बालक को लावारिस हालत में मिल गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शेखर पुत्र बृजकिशोर बताया। प्लेटफार्म पर एसआई कृष्ण कुमार, कांस्टेबल गौरव, सतीश के साथ चेकिंग कर रहे थे। इनकी नजर लावारिस बालक पर पड़ी। पूछताछ में बालक ने यह भी बताया कि उसके दादा ने डांट दिया था। इससे वह घर से नाराज होकर भाग आया। बालक से पूछताछ के बाद जीआरपी ने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले यहां पहुंच गए। लिखा-पढ़ी के बाद बालक को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें