फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता की दरोगा से जमकर हॉट टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान नेता की दरोगा से हुई नोकझोंक
विज्ञापन

महिला ने दरोगा पर लगाया अभद्रता का आरोप
एक पक्षीय कार्रवाई से नाराज, एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव की रविवार को कोतवाली में दरोगा से जमकर नोकझोंक हुई। किसान नेता का आरोप था कि विवाद के मामले में जिस पक्ष ने पुलिस से मदद मांगी उसके ही खिलाफ कार्रवाई कर दी गई। उधर, संजीत की पत्नी ने कोतवाली परिसर में दरोगा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
गांव महुरेना में संजीत कुमार और अनिल कुमार के बीच नाली आदि को लेकर विवाद है। रविवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया तो संजीत कुमार ने यूपी-100 पर सूचना देकर मदद की गुहार की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुला लाई। संजीत की पत्नी वंदना भी कोतवाली पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने संजीत का 151 में चालान कर दिया और अनिल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। वंदना ने विरोध किया तो दरोगा ने उनके बाल पकड़कर अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी पाकर भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव, श्रीकृष्ण जाटव कई किसान नेताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस की एक तरफा कार्रवाई पर नाराजगी जताई। इस पर उनकी दरोगा से जमकर नोकझोंक हुई। दरोगा ने बताया कि उसने कार्रवाई कोतवाली प्रभारी के कहने के अनुसार की है। बाद में कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने किसान नेताओं को शांत किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि संजीत के खिलाफ 151 और अनिल के खिलाफ 107/116 के तहत कार्रवाई की गई है। एक पक्षीय कार्रवाई की बात निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें