पुवायां (शाहजहांपुर)। कोतवाली पुलिस ने किराना व्यापारी से पांच लाख रुपये की लूट में वांछित और बीस हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। बदमाश को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुवायां में किराना व्यापारी अवधेश कटियार से 31 अगस्त की रात बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने घटना के खुलासे का दावा करते हुए सिंध्ंौली के गांव दिवाली के मुरारी को जेल भेजा था। जबकि गांव भूड़ा मैनारी के धर्मपाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। लूट में शामिल बंडा के रविंद्र और सोनू फरार चल रहे थे। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि 14 नवंबर की शाम कोतवाली के एसएसआई विनोद कुमार यादव ने एसओजी टीम के साथ गांव मिलकिया के पास मुठभेड़ में रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। रविंद्र पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।