फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर के साथियों ने फिर फायरिंग कर फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉर्डर के साथियों ने फिर फायरिंग कर फैलाई दहशत
विज्ञापन

प्लॉट पर कब्जे को लेकर नौ दिन पहले भी मचाया था उत्पात


अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मदरा खेल में खाली प्लॉट पर कब्जे को लेकर बॉर्डर के साथियों ने सोमवार शाम छह बजे फिर से फायरिंग कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। नौ दिन पहले हुई फायरिंग के मामले में सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज हैं लेकिन आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

मदरा खेल निवासी मजहर खां ने सोमवार को फिर से दिन में प्लॉट की साफ-सफाई करवाई तो विपक्षियों को पता लग गया। शाम लगभग छह बजे अलग-अलग बाइक पर सवार सात-आठ लोग प्लॉट पर पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी। जुग्गन खां की लगभग तीन साल पहले कुछ लोगों ने उनकी जमीन हड़पने की नीयत से गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुख्य आरोपी बॉर्डर जेल में है, लेकिन उसके साथी उसके नाम पर लोगों को धमकाने का काम कर रहे हैं। सोमवार को हुई इस घटना से नौ दिन पहले भी फायरिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें