फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गई किशोरी को अगवा कर ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। शौच को गई किशोरी के गायब होने के मामले में पिता ने गांव के ही युवक पर लड़की को अगवा कर लेने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह उसकी पुत्री शौच के लिए खेत की ओर गई थी। वहां पहले से ही बैठे गांव के ही एक युवक ने लड़की को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अगवा कर लिया और अपने साथ ले गया। बाद में मामले की जानकारी होने पर उसने पुलिस को तहरीर दी।
उधर, एक अन्य मामले में एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी छह वर्ष पूर्व की थी। इस समय पुत्री मायके में थी। बरेली का एक युवक पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा है। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि दोनों मामलों में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव बितौनी का एक युवक एक जुलाई को उसके घर घुस आया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद युवक ने घर में रखे उसके जेवर निकाल लिए और शिकायत नहीं करने की धमकी देता हुआ चला गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें