फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगरिया भूड़ का मामला, घायल मेडिकल को भेजे गए
विज्ञापन


शाहजहांपुर। कोतवाली जलालाबाद के गांव नगरिया भूड़ में बृहस्पतिवार को मामूली कहासुनी हो लेकर हुई भाई-भतीजों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दोनों ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जलालाबाद कोतवाली के गांव नगरिया भूड़ निवासी वीरपाल बृहस्पतिवार को अपने घर के बाहर मशीन से चारा काट रहा था। वीरपाल के घर के सामने ही उसके भाई दिवारी लाल का घर है। दिवारी और उसके लड़के कुंवरपाल ने चारा काटने के दौरान धूल उडने की बात कहकर गालियां देनी शुरू कर दीं। इस पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। मारपीट में वीरपाल, उसके पिता भगवान दास, भाई ऊधन, चाचा सकटे, चाचा गुड्डी देवी, सकटे की बेटी रजनी और बेटा जगतपाल घायल हो गए। दूसरे पक्ष के कुंवरपाल, उसकी बहन कीर्ति और भाई अरविंद भी घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें