फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर धारदार हथियारों से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल पर धारदार हथियारों से हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन

मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दी तहरीर, घायल को कानपुर ले गया परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां।
शनिवार रात एक लेखपाल पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमलाकर गंभीर घायल कर दिया। लेखपाल को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया। घायल की मां की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
कानपुर के थाना नजीराबाद के सेक्टर ए-1 निवासी प्रतिमा सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति सुरेंद्र सिंह कुशवाहा की मृत्यु हो चुकी है। उनका पुत्र सौरभ सिंह पुवायां तहसील के बनिगवां क्षेत्र में कार्यरत है। शनिवार को उनका पुत्र सरकारी काम से गांव अगौना में गया था। वापस आते समय उस पर पीछे से कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे पुत्र को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे पुवायां के सरकारी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सौरभ कुछ देर के लिए होश में आया तो उसने फोन कर उन्हें मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर लेखपाल के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। लेखपाल की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ले जाने की सलाह दी। बाद मेें परिवार के लोग लेखपाल को कानपुर ले गए। रविवार को लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष उपेंद्र तिवारी, गिरीश त्रिवेदी सहित तमाम लोग प्रतिमा सिंह के साथ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि लेखपाल के मामले में जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें