फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामजद आरोपी को गोली मारने के मामले की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। अपहरण, लूट व हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी को गोली मारकर घायल करने के मामले में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में दो विपक्षियों को नामजद कराया गया है, जबकि एक अज्ञात में है। वहीं पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला गौसनगर निवासी श्रीकांत की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके भाई आशीष श्रीवास्तव समेत तीन लोगों के खिलाफ 19 अप्रैल को अपहरण लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस की दबिश से परेशान उसका भाई आशीष सोमवार को पुलिस के पास समर्पण करने के लिए जा रहा था, जब वह शाहजहांपुर रोड पर सरकारी अस्पताल के पास पहुंचा, तभी मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी अनुराग दीक्षित अपने भाई उपेंद्र उर्फ छोटे दीक्षित एक अज्ञात युवक के साथ बाइक से वहां पहुचे। आरोप है कि इसी दौरान अनुराग ने आशीष को गोली मार दी जबकि छोटे व अज्ञात युवक बाइक पर बैठा रहा। बता दें कि 19 अप्रैल को छोटे दीक्षित ने बारहपत्थर निवासी दर्शन, ब्रह्मनान निवासी आकाश अवस्थी, गौसनगर निवासी आशीष श्रीवास्तव के अलावा दो अज्ञात लोगों पर अपहरण कर बुरी तरह पीटकर मरणासन्न कर देना व 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट लेने का मामला दर्ज करवाया था। सोमवार को इसी घटना में नामजद आशीष श्रीवास्तव को गोली मार दी गई थी। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें