फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां(शाहजहांपुर)। डीआरडीए का अधिकारी बन कर गांव भरतापुर में प्रधानमंत्री आवास बनवाने के लिए रुपये वसूलने का प्रयास कर रहे एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। युवक की साथी महिला मौके से गायब हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव भरतापुर निवासी गंगाराम ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को एक युवक महिला के साथ उसके पास पहुंचा और खुद को ग्राम्य विकास अभिकरण का अधिकारी बताया। युवक ने गंगाराम से कहा कि वह उसे दस हजार रुपये दे तो वह उसके नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर देगा और 50 हजार रुपये की पहली किश्त भी दिलवा देगा। गंगाराम ने गांव के प्रधान बलकार सिंह को सूचना दी तो प्रधान मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की। इस पर युवक खुद को अधिकारी बताते हुए प्रधान से अभद्रता करने लगा। युवक ने कहा कि प्रधान के खिलाफ तमाम शिकायतें हैं, जिसमें वह कार्रवाई करा देगा।
प्रधान ने बीडीओ शिवशंकर गौतम को सूचना दी तो बीडीओ ने युवक को ब्लॉक लाने को कहा। जानकारी पाकर कई और प्रधान भी ब्लॉक पहुंच गए। युवक को ब्लॉक लाया गया तो वह खुद को मीडियाकर्मी बताने लगा। मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो युवक के साथ मौजूद महिला मौके से खिसक गई। युवक काफी देर तक प्रधानों से माफी मांगकर छुड़वाए जाने की गुहार करता रहा, लेकिन उसकी एक न सुनी गई। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें