फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23,पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतक भगवानदास के परिजन। अमर उजाला
विज्ञापन


युवक की गोली मारकर हत्या, चार लोग गिरफ्तार
घर में खींचकर लाठी डंडों से भी जमकर की गई पिटाई
भतीजे ने मौके से भागकर बमुश्किल बचाई अपनी जान


अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव भरतापुर में शनिवार रात 38 वर्षीय भगवानदास कश्यप की लाठी डंडे से पिटाई करने के साथ ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। बचाने गए भतीजे की भी पिटाई की गई। उसने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। मृतक के भतीजे की ओर से पुलिस ने आठ नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
गांव भरतपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि उसके चाचा भगवानदास शनिवार देर शाम लगभग सात बजे डभौरा गांव की बाजार से वापस लौट रहे थे। गांव के पश्चिमी छोर पर रह रहे मदन पाल के घर के सामने से जैसे ही वह निकले, तभी उसने अपने साथियों राजीव, प्रताप सिंह, सर्वेश, रोनिवास, रघुवीर, पप्पू, रामदीन व दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन्हें पकड़ लिया और रास्ते से घसीटते हुए अपने घर के अंदर खींच ले गए। जहां उनकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों ने फायर भी किए, जिसमें एक गोली उनके बायें कंधे के पास लग गई। फायर की आवाज सुनकर भतीजा राजकुमार अपने चाचा को बचाने के लिए मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। उसने जैसे-तैसे मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद यूपी 100 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गांव पहुंची और मारपीट व गोली से घायल भगवानदास को थाने लेकर पहुंची। जहां रात लगभग एक बजे भगवानदास ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने राजकुमार की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के पीछे धार्मिक स्थल की जमीन की रंजिश बताई जा रही है
विज्ञापन

20 दिन पहले भी हुआ था झगड़ा
जमीनी रंजिश के बारे में भतीजे राजकुमार ने बताया कि गांव में एक धार्मिक स्थल कच्चा स्थान पर बना हुआ है, जहां सभी लोग पूजा करते हैं। इस स्थान पर मूर्ति स्थापित करने की मंशा भगवानदास की थी, जिसका विपक्षी विरोध कर रहे थे। इस बात को लेकर 20 दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ लेकिन मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

------
मृतक के भतीजे की तहरीर पर मामले में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, इनमें से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रहीं हैं।
इंद्र कुमार, थानाध्यक्ष गढ़िया रंगीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें