फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में अचानक लगी आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रामबाग में मंगलवार सुबह दो दुकानों में अचानक आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस ने जैसे-तैसे बमुश्किल आग पर काबूू पाया।
विज्ञापन

थाना आरती मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी पप्पू रामबाग गौशाला के सामने चाय की दुकान चलाते हैं। उनके बगल में इसी गांव के पुत्तन शाह की फलों की दुकान भी है। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे अचानक दोनों दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान और उसमें रखा सामान जलने लगा। पास पड़ोस के लोगों ने आग को देख दुकान मालिकों को सूचना दी। दुकान मालिकों की सूचना पर फायर ब्रिगेड व थाना आरसी मिशन पुलिस भी मौके पर आ गई। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा पाया। आग से पप्पू का पचास हजार और पुत्तन शाह का करीब साठ हजार रुपये का नुकसान होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें