फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छह दिन पहले ससुराल से मायके आई विवाहिता मंगलवार शाम अचानक लापता हो गई। बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मृतका के मायके ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी लालाराम की बेटी 25 वर्षीय अंगूरा देवी की शादी डेढ़ माह पहले निगोही के गांव चेना रूरिया निवासी सुशील कुमार के साथ हुई थी। चचेरे भाई अमरपाल ने बताया कि ससुराल वाले उसकी बहन को और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पांच-छह दिन पहले ससुराल वाले उसकी बहन को सैदापुर छोड़ गए। आरोप लगाया कि इसके बाद भी उन लोगों का गांव तक आना जाना बना रहा लेकिन घर तक नहीं आए। अमरपाल ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6:30 उसकी बहन को उसके पति सुशील कुमार ने मोबाइल पर कॉल करके गांव के बाहर बुला लिया। इसके बाद जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी तब उसकी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं लगा। ससुराल वालों से संपर्क किया तो उन लोगों ने भी सही तरह से बात नहीं की। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के बाहर पूरब दिशा में सैदापुर और हरिहर गांव के बीच हरवंश के खेत में उसका शव मिला। गांव के एक व्यक्ति ने शव देखा तब जानकारी हुई। अमरपाल ने बताया कि उसकी बहन की हत्या गला दबाकर की गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई और घटना की जानकारी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें