फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच कल आठ घंटे का ब्लॉक

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

आला हजरत एक्सप्रेस मुरादाबाद-लक्सर-टपरी होते हुए गाजियाबाद पहुंचेगी

अवध असम, श्रमजीवी और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा देरी से चलेंगी

बरेली। गाजियाबाद-मुरादाबाद रेल सेक्शन पर बाबूगढ़-कूचेसर रोड के स्टेशनों के बीच सीमित ऊंचाई वाले सब-वे बनाए जाने हैं, जिसकेचलते रेलवे 28 जून को ट्रैफिक के साथ ही ओएचई ब्लॉक भी लेगा। आठ घंटे का यह ब्लॉक सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम 3:30 बजे तक चलेगा। इस दौरान कई ट्रेनों को निरस्त, तो कई को रोककर व बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे केसूत्रों के मुताबिक 28 जून को बरेली से गुजरने वाली लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ डबल डेकर (12583/12584) एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। इसके अलावा 28 जून को बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस मुरादाबाद-हापुड़-गाजियाबाद के बजाय मुरादाबाद-लक्सर-टपरी-गाजियाबाद होकर चलाई जाएगी।
27 जून को सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल पूरबिया एक्सप्रेस (15279) मुरादाबाद-हापुड़-गाजियाबाद के बजाय मुरादाबाद-लक्सर-टपरी-गाजियाबाद होकर चलाई जाएगी। इसी दिन सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस (12203) को भी लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के बजाय मुरादाबाद-सहारनपुर-अंबाला होकर चलाया जाएगा। इसी दिन लालगढ़-डिब्रुगढ़ अवध असम एक्सप्रेस गाजियाबाद-हापुड़-मुरादाबाद के बजाय गाजियाबाद-टपरी- मुरादाबाद होकर चलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा ब्लॉक के दौरान 28 जून को डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस (15909) को मार्ग में 100 मिनट रोककर चलाया जाएगा। इसी दिन नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) दोपहर 01:10 बजे के स्थान पर दोपहर 02:10 बजे रवाना होगी। नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14258) पूर्वाह्न 11.35 बजे के स्थान पर दोपहर 02.05 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें