फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब भरे ट्रक में लगी आग, चालक-हेल्पर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज(शाहजहांपुर)। जलालाबाद रोड पर गांव ठिंगरी के पास बृहस्पतिवार सुबह शराब से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके से चालक और हेल्पर भाग गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने ट्रक से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब कब्जे में ले ली है। मौके से हेल्पर और चालक के भाग जाने से पुलिस अनुमान लगा रही है कि यह शराब अवैध रूप से लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले में गहराई से पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक बृहस्पतिवार सुबह जलालाबाद की ओर से आ रहा था। सुबह करीब नौ बजे अचानक ट्रक में आग लग गई। चालक हेल्पर कुछ समझ पाते, तब तक आग केबिन में पहुंच गई। इससे दोनों आग बुझाने के बजाय मौके से भाग निकले। कुछ दूर खेतों में मौजूद लोगों व उधर से गुजर रहे लोगों ने ट्रक को जलते देखा तो रुक गए और मामले की सूचना यूपी 100 पुलिस को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी। आग की लपटें पीछे ट्रक में रखी शराब तक पहुंच गई और अगले टायर भी जलने लगे। जब तक फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची, ट्रक का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। उसमें रखे कागजात भी जल गए थे। बमुश्किल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस को ट्रक से करीब एक हजार पौआ बरामद हुए। जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। चूंकि चालक और हेल्पर मौके से भाग गए, इसलिए पुलिस अनुमान लगा रही है कि शराब को अवैध रूप से लाया जा रहा था और इसे किसी स्थान पर बेचने का इरादा था लेकिन इससे पहले ट्रक में आग लगने से खेल बिगड़ गया।

ट्रक नंबर के आधार पर मालिक के बारे में पता किया जा रहा है। इसके अलावा आबकारी विभाग को भी जानकारी दी गई है। ट्रक से करीब डेढ़ लाख की कीमत की शराब बरामद हुई है। चालक और हेल्पर के मौके से भाग जाने से लग रहा है कि यह लोग शराब अवैध रूप से कहीं ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार यादव, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें