फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छींटाकशी पर यूपी-100 का सिपाही की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। बंडा में यूपी-100 में तैनात एक सिपाही का निगोही तबादला होने के बाद भी उसका बंडा में एक महिला के घर आना जाना बंद नहीं हो रहा है। बंडा में तैनाती के दौरान पिटा सिपाही बुधवार को फिर बंडा आया और एक महिला से छींटाकशी कर दी, इस पर लोगों ने उसे फिर से धुन दिया। पुलिस सिपाही को पकड़कर थाने ले गई है।
विज्ञापन

एक सिपाही की यूपी-100 के बंडा में तैनाती थी। तैनाती के दौरान उसका कसबे में एक महिला के घर आना जाना हो गया। चर्चा फैली तो मोहल्ले के लोगों ने इस पर ऐतराज जताया तो सिपाही वर्दी की धौंस देकर लोगों को धमकाने लगा। 29 अप्रैल को मामला ज्यादा बढ़ा तो लोगों ने एकजुट होकर सिपाही को पीट दिया था। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो सिपाही का बंडा से निगोही केे लिए तबादला कर दिया गया। इसके बाद भी सिपाही का चोरी छिपे बंडा आना जारी रहा।
बुधवार को सिपाही फिर बंडा आया और महिला मित्र से मिलने गया तो कुछ दूर घर के बाहर खड़ी एक महिला पर छींटाकशी कर दी। महिला ने विरोध किया तो सिपाही की महिला मित्र भी मौके पर आ गई और महिला से भिड़ गई। इस बीच मोहल्ले की तमाम महिलाएं मौके पर आ पहुंची और सिपाही की जमकर धुनाई कर दी। सिपाही ने यूपी-100 पर फोन कर बलवा हो जाने की सूचना दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों ने मामले की जानकारी करने के बाद सिपाही को पकड़कर थाने ले आई। जिस महिला पर सिपाही ने छींटाकशी की थी उसके पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि आरोपी सिपाही हिरासत में है। अधिकारियों को जानकारी दी गई है। सीओ ने बताया कि वह जांच के लिए बंडा पहुंच रहे हैं। अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें